Home / National / सम्पति के विवाद में अपनी ही दो बहनों व भांजी को मार डाला

सम्पति के विवाद में अपनी ही दो बहनों व भांजी को मार डाला

गंगारामपुर, पश्चिम बंगाल- दक्षिण दिनाजपुर जिला के गंगारामपुर थाना के तहत हमजापुर इलाके के चायनाबाज ग्राम में आज शाम एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरा जिला सहम उठा है। हत्यारा और कोई नहीं खुदका भाई है, जिसने सगी बहनों के साथ-साथ सगी भांजी को धारदार कुदाल से मार डाला है। बताया जाता है कि चायनाबाज ग्राम में आज शाम पैत्रिक सम्पति को लेकर चल रहे विवाद में ही ये हत्याएं हुईं हैं। ऐसा कहना है गाव के स्थानीय लोगों का|  गाववालों से पता चला कि आरोपी आबू ताहेर मियां लम्बे समय से पिता की जमीन अपने नाम लिखवाने के लिए बहनों पर दबाव बना रहा था। इसीलिए आज सुबह बहनों व दामाद के साथ उसकी लड़ाई भी हुई और अपने दामाद इदरिस अली का उसने सिर फोड़ दिया। वह अभी गंगारामपुर अस्पताल में भर्ती है। आज सुबह से घर का परिवेश आज सुबह से ही गमगीन व उदास था। उस घटना के बाद आज शाम आबू तहर की बहनें रोजीना बीवी, मेनका बीवी व टाका खातून घर के बरामदे में बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं कि इदरिस अली को देखने अस्पताल जाना है। इसके लिए वाहन टोटो बुलाना होगा। रेजिना बीवी टोटो वाले को बुलाने के लिए मुख्य सड़क पर जाती है। ठीक उसी समुय आबु ताहेर घर में आता है और धारदार कुदाल से अपनी बहन मेनका खातून, टाका खातून व भांजी प्रियंका पर धारदार कुदाल से हमला किया, जिससे तीनों की मौत मौके पर हो गई। इन तीनों को दफन करने से पहले रेजिना बीवी टोटो वाले को ले आ जाती है और तीनों की हालत देखकर जोरजोर से रोने-चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये और आबु ताहेर को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

 

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करेंः बालकनाथ

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी को लेकर जारी तरह-तरह के कयासों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *