Home / National / राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।
मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

किसी पर अधिक विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्य के साथ मतभेद उत्पन्न होने से बचें।अपने खानपान, व्यायाम व दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :
पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदार के आने से माहौल कुछ खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, इसलिए थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :
कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी आस्था रहेगी। काम में बदलाव संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह का भी अनुसरण करें। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है।
मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके कई रुके हुए कामों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जिसकी वजह से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।

मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :
बहुत अधिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें।। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।काम में समर्पित रहें। बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :
आपके दोस्त आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवाएंगे, जिसे आप पसंद करते हैं। आप उनके साथ कुछ अच्छा समय गुजार सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :
कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा। आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :
कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। और आप दोबारा से व्यवसायिक गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।बहुत अधिक भावुकता आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी, र) :
प्रत्येक कार्य को सलीके व व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियां भी खुशी प्रदान करेंगी।विवाहेत्तर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, अतः इनसे दूर ही रहें।योगा व मेडिटेशन पर ध्यान दें।
मंत्र जाप : ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में आपके जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में भी एक मजबूती आएगी।आगे बढ़ने के लिए अपनी कम्यूनिकेशन स्कील में सुधार करें।अगर आप एलर्जी से पीड़ित हैं तो विशेष सावधानी रखें।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :
कार्यक्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने में आपकी रुचि रहती है। और आज आपकी यही रुचि आपके लिए आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण बनेगी। बॉस आपको काम में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। वे आपके करियर में आपकी मदद करेंगे।मौसमी बीमारी तंग कर सकती हैं। आयुर्वेद का अधिक उपयोग करें।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
तिथि 9 नवमी शुक्ल पक्ष मास मार्गशीर्ष, विक्रम सम्वत सूर्य उदय सुबह 07:10 बजे, सूर्य अस्त्त शाम  05:29 बजे।
अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी सुरेेंद्र शर्मा से संपर्क करें।

Share this news

About desk

Check Also

MODI

वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: नरेन्द्र मोदी

हमीरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *