Home / National / जीत गयी श्रीराम की सेना, विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सभी 32 आरोपित बरी
तस्वीर-साभार गुगल

जीत गयी श्रीराम की सेना, विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सभी 32 आरोपित बरी

तस्वीर-साभार गुगल
लखनऊ। अयोध्या में छह दिसम्बर, 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती और महंत नृत्य गोपाल दास समेत 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। फैसला सुनाते हुए जज एसके यादव ने कहा कि सभी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। फैसले में कहा गया है कि फोटो, वीडियो, फोटोकॉपी में जिस तरह से सबूत दिए गए हैं, उनसे कुछ साबित नहीं होता है।
बरी किये गए 32 आरोपित 

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर।

इन 32 में से 26 आरोपित आज लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत में पेश हुए जबकि 6 आरोपित लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, सतीश प्रधान और नृत्य गोपास दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट की कार्यवाही में जुड़े।

इन 17 लोगों का हुआ निधन

इस मामले के 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है। इनमें अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, मोरेश्वर सावें, महंत अवैद्यनाथ, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज, बैकुंठ लाल शर्मा, परमहंस रामचंद्र दास, डॉ. सतीश नागर, बालासाहेब ठाकरे, तत्कालीन एसएसपी डीबी राय, रमेश प्रताप सिंह, महात्यागी हरगोविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, राम नारायण दास और विनोद कुमार बंसल हैं।

साभार-हिस.

सत्य और न्याय की विजय हुई – विहिप

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

इतिहास के पन्नों में 19 मार्च: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने मारी थी बाजी

क्रिकेट इतिहास में 19 मार्च बेहद खास दिन है। साल 1877 में आधिकारिक रूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement