Fri. Apr 18th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुंबई ,साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म में बिग बी का लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया।

उनके दमदार लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। लुक की वजह से फैंस इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल खास होगा। मेकर्स जल्द ही इसका खुलासा करने वाले हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ से अमिताभ बच्चन का लुक जारी हो गया है। अब फैंस इस बात पर ध्यान इस बात पर है कि फिल्म में उनका क्या किरदार होगा। सामने आए बिग बी के पोस्टर में वह साधु के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर पट्टी लगी हुई हैं।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म कल्कि 2898 एडी में कमल हासन और दिशा पटानी अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का नाम पहले प्रोजेक्ट-के था लेकिन बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर कल्कि 2898 एडी कर दिया गया। यह फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म को लेकर फैंस उत्सुक हैं।
साभार – हिस

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *