भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता सोमवार, 23 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिण्ड, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडला एवं सिवनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अशोकनगर एवं रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के ग्राम दिवड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 1 बजे भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 12.30 बजे मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के अंजनिया में, इसके पश्चात् लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 12.30 बजे अशोक नगर के मुंगावली और दोपहर 2.30 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
