Home / Election / MP elections: भाजपा के 18 साल के शासनकाल में प्रदेश के नाम ताज ही ताज

MP elections: भाजपा के 18 साल के शासनकाल में प्रदेश के नाम ताज ही ताज

  • गेहूं निर्यात में पहले पायदान पर मप्र, आयुष्मान कार्ड वितरण में देश में पहला स्थान

  • मध्यप्रदेश फिर बना टाइगर स्टेट, स्वच्छता में मिला पहला स्थान

भोपाल। भाजपा के 18 साल के शासनकाल में मध्य प्रदेश ने ताज ही ताज हासिल किए। चाहे गेहूं निर्यात में 45 प्रतिशत की भागीदारी हो या फिर 3.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण करना हो। स्वच्छता में प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। बरसों से मध्यप्रदेश का खोया हुआ टाइगर स्टेट का सम्मान भी वापस दिलाया। आज बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है।

यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने शुक्रवार को अपने बयान में दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के मामले में भी देश भर में मध्यप्रदेश ने नाम रोशन कर स्वच्छता सर्वेक्षण- 2022 में पहले पायदान पर है। यह बताता है कि भाजपा सरकार केवल कांग्रेस की तरह कागजों की खानापूर्ति का काम नहीं करती, बल्कि जमीन पर काम करके देश के सामने एक मिसाल भी पेश कर रही है।

महिलाओं का सम्मान, हमारा अभिमान

मालू ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की मुनादी हर मंच पर कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं का नाम हर मंच पर सम्मान से लेती है,क्योंकि महिलाओं का सम्मान हमारा अभिमान है। लाडली बहना योजना में 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपये हर महीने दिया जा रहा है। लाडली लक्ष्मी योजना से 46 लाख बेटियां लखपति बन गई। 13 लाख बेटियों को उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप मिल रही। प्रदेश में 82 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा। निकाय चुनाव-शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत के अलावा अन्य भर्तियों में 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है।

किसानों और गरीबों का कल्याण हमारा उद्देश्य

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसानों और गरीबों का कल्याण ही भाजपा का हमेशा उद्देश्य रहा है। प्रदेश के 80 लाख किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार की सम्मान निधि दी जा रही है। 11.19 लाख किसानों का 2,123 करोड़ का ब्याज माफ किया गया। प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को 4,000 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी गई। फसल ऋण पर ब्याज की दर को 15 प्रतिशत से घटाकर शून्य प्रतिशत किया गया। इसके अलावा गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से 1.36 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। गरीब कल्याण अन्न योजना से पांच करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन पहुंचाया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 44 लाख गरीब परिवारों के घर के सपने को पूरा किया गया है।

शिक्षा का प्रकाश भी, सशक्त युवा भी

मालू ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का प्रकाश भी चारों और फैल रहा और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आने वाले कल की सोच के साथ आगे बढ़ने की दिशा में कदम उठाएं गए हैं। यही कारण है कि शिक्षा की गुणवत्ता के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2021 में प्रदेश 17वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचा। मेधावी विद्यार्थी योजना से अब तक 4.15 लाख विद्यार्थियों को 1,300 करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति की गई। प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में 3.42 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप दिये गये हैं। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का अभी तक 9 लाख 17 हजार से अधिक युवा पंजीयन करा चुके हैं। 1.09 करोड़ से अधिक युवाओं को 67,000 करोड़ से अधिक की स्व-रोजगार सहायता दी गई। एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया।

उद्योग और अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीडीपी 2001 में 715 हजार करोड़ से बढ़कर आज 13.22 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। औद्योगिक विकास दर 2003 में -0.61 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 24 प्रतिशत हो गई। 263 औद्योगिक क्षेत्र एंव 59 एमएसएमई कलस्टर स्वीकृत और एमएसएमई को 2,500 करोड़ का अनुदान दिया गया। ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट में 15.42 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, जिनसे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

पेसा कानून का पालन सुनिश्चित किया

मालू ने कहा कि पेसा कानून का पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे प्रदेश के एक करोड़ जनजातीय वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। वन अधिकार कानून से करीब तीन लाखों को जमीन के पट्टे दिए गए। वहीं, प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय हुआ और चाहे 100 करोड़ की लागत से संत रविदास महाराज के भव्य स्मारक का निर्माण हो या फिर महाकाल लोक सहित अन्य लोक सभी वर्गों को ध्यान में रखकर इस दिशा में भाजपा सरकार ने काम किया गया।

Share this news

About admin

Check Also

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

जबलपुर। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *