Home / Election / MP elections: भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रतिदिन पार्टी के दो वोट बढ़ाने का कार्य करें

MP elections: भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रतिदिन पार्टी के दो वोट बढ़ाने का कार्य करें

  • केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा जिले में शक्ति सम्मेलन व जनसभा को किया संबोधित

छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रतिदिन पार्टी के दो वोट बढ़ाने का कार्य करें। जब यह लक्ष्य लेकर हम जनता के बीच जाएंगे तो निश्चित ही पार्टी को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। भाजपा ने हमें जो दिया है, उसे वापस करने का सही समय आ गया है। भाजपा की नीतियां सदैव जनहित का पर्याय रही हैं।

केन्द्रीय मंत्री पटेल गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के परासिया के शक्ति सम्मेलन और भाजपा प्रत्याशी ज्योति डेहरिया के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पांढुर्णा में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में ग्राम सिवनी में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने परासिया में शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात के कार्यकर्ता कई मामलों में हमारे आदर्श हो सकते हैं। वे चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह से झोंक देते हैं और आश्चर्य यह है कि जितनी वोटों का अनुमान वे पर्चियों में लिखकर देते हैं, वो परिणाम आने के बाद सटीक उतरता है। मध्यप्रदेश में भी संगठन के तौर पर हम बेहद मजबूत हैं, हमें फिर से अपनी ताकत को जगाना होगा। हमें हर स्थिति में पार्टी के साथ दीवार बनकर खड़ा होना है।

उन्होंने परासिया में नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ही है, जो युवाओं और महिलाओं के भविष्य के लिये कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। भाजपा का कमल खिलाना देश और समाज के हित में हैं। देश का युवा सामाजिक-राजनैतिक क्रांतियों का वाहक होता है और भारत को आज एक क्रांति की आवश्यकता है।

कार्यकर्ता कमल खिलाने जुट जाएं

केंद्रीय मंत्री पटेल ने पांढुर्णा के ग्राम सिवनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर मायने में बेमिसाल है। पार्टी के लिये काम करने के लिये जो जोश भाजपा के कार्यकर्ताओं में है, वो देश की अन्य किसी पार्टी के पास नहीं है और यही हमारी असली ताकत है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का कमल खिलाने में जुट जाए। भाजपा ही एकमात्र राजनैतिक दल है,जो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बलबूते पर यहां तक पहुंचा है। शेष दलों में नेताओं की गिनती करना मुश्किल है।

डबल इंजन की सरकार को जनता तक पहुंचाएं

सागर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में ग्राम गौरझामर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता को ही मिलेगा। जिन्हें आज हम भाजपा के बड़े नेताओं के रूप में देखते हैं, उन्होंने देश में कमल खिलाने के लिये एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अथक परिश्रम किया है। उस परिश्रम को और व्यापक करने का यही समय है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी की सफलतम योजनाओं को लेकर मतदाताओं के पास जाना चाहिए। भाजपा एक संगठन के रूप में विधिवत कार्य करती है, इसमें किसी परिवार का ठप्पा नहीं लगा है, ये प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये बड़े गर्व और सम्मान की बात है। श्री पटैल ने प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वो अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।

Share this news

About admin

Check Also

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा था: स्मृति ईरानी

जबलपुर। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *