Home / BUSINESS / देश का निर्यात दिसंबर माह में एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात दिसंबर माह में एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर पर

  • निर्यात में एक फीसदी की गिरावट, व्यापार घाटा घटकर 22 अरब डॉलर

नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर झटका लगने वाली खबर आई है। देश का वस्‍तु निर्यात दिसंबर, 2024 में सालाना आधार पर करीब एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल दिसंबर, 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान व्यापार घाटा कम होकर 21.94 अरब डॉलर रह गया।
वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का वस्‍तु निर्यात दिसंबर, 2024 में करीब एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल दिसंबर, 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर रहा था। वहीं, दिसंबर, 2024 में आयात सालाना आधार पर 4.8 फीसदी बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया, जबकि दिसंबर, 2023 में यह 57.15 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान व्यापार घाटा यानी आयात व निर्यात के बीच का अंतर 21.94 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का निर्यात 1.6 फीसदी बढ़कर 321.71 अरब डॉलर और आयात 5.15 फीसदी बढ़कर 532.48 अरब डॉलर रहा है। अप्रैल-दिसंबर के दौरान व्यापार घाटा (आयात और निर्यात) के बीच का अंतर बढ़कर 210.77 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 189.74 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।
वाणिज्‍य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान संचयी निर्यात (माल और सेवाएं) 602.64 अरब अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2023 में यह 568.36 अरब अमरीकी डॉलर रहा था, जो 6.03 फीसदी की अनुमानित वृद्धि है। इस तरह अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान माल निर्यात का संचयी मूल्य 321.71 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान यह 316.65 अबर अमरीकी डॉलर रहा था, जो 1.6 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि है।
साभार हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

स्टॉक मार्केट में विजयपीडी स्यूटिकल की फ्लैट लिस्टिंग से निराश हुए निवेशक

नई दिल्ली। फार्मास्यूटिकल उत्पादों और कंज्यूमर गुड्स का डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी विजयपीडी स्यूटिकल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *