Home / BUSINESS / लार्सन एंड टुब्रो ने चंद्रयान-3 के विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति की

लार्सन एंड टुब्रो ने चंद्रयान-3 के विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति की


नई दिल्ली, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने भारत के तीसरा चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’ के विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति की है। कंपनी ने इसरो को इन पुर्जों की आपूर्ति तय समय से पहले कर दी थी।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए ”मध्य खंड और नोजल बकेट फ्लैंज” जैसे पुर्जों का विनिर्माण पवई स्थित उसके संयंत्र में किया गया। इसके अलावा ‘ग्राउंड और फ्लाइट अम्बिलिकल प्लेट’ जैसे घटक कोयंबटूर स्थित कंपनी के एयरोस्पेस विनिर्माण संयंत्र में तैयार किए गए। इसरो को इन सभी पुर्जों की आपूर्ति तय समय से पहले कर दी गई थी। वह इसरो के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2, गगनयान और मंगलयान मिशन के लिए हार्डवेयर बनाने में भी शामिल रही है।

गौरतलब है कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार है।
Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ महंगा करने से मुख्य मुद्रास्फीति 0.2% बढ़ जाएगी, डॉयचे बैंक के एक्सपर्ट की राय

डॉयचे बैंक के विश्लेषकों ने मूल (कोर) मुद्रास्फीति को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 3.8 प्रतिशत कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *