Home / Odisha / होली उत्सव- हरियाणवीं ताल पर जमकर थिरका दुर्गामंगलम

होली उत्सव- हरियाणवीं ताल पर जमकर थिरका दुर्गामंगलम

संबलपुर। बीती शाम खेतराजपुर का दुर्गामंगलम हरियाणवी ताल पर थिरक उठा। हरियाणा नागरिक संघ की ओर से आयोजित होली उत्सव में हरियाणा के जानेमाने कलाकारों ने इस तरह शमां बांधा कि लोग झुमने को मजबूर हो गए। देर रात तक दुर्गामंगल में हरियाणवी संगीत की धून बिखरती रही और लोग मदहोश होते रहे। हरियाणा से पधारे कलाकार दीपा चौधरी, मौसम चौधरी, पूजा शर्मा एवं नीरज भटली  ने उपस्थित दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डीआईजी राजकुमार बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन में हरियाणा नागरिक संघ के द्वारका प्रसाद अग्रवाल, जयकृष्णा अग्रवाल, गिरिधर अग्रवाल, शंभू बरेलिया, राजेन्द्र जिंदल एवं सुनील मित्तल समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आंध्र प्रदेश में पारिवारिक विवाद के चलते तीन ओडियाओं की हत्या

आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ जांच शुरू भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *