Home / Sports / जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में पांचवें दिन चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली ने दर्ज की जीत

जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में पांचवें दिन चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली ने दर्ज की जीत

  • डिवीजन ‘ए’ में कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की टीमें रहीं विजेता

जालंधर। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पांचवें दिन डिवीजन ‘बी’ में तीन और डिवीजन ‘ए’ में चार मुकाबले खेले गए। डिवीजन ‘बी’ में हॉकी चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली ने जीत दर्ज की, जबकि डिवीजन ‘ए’ में हॉकी कर्नाटक, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी पंजाब विजेता रहे।

डिवीजन ‘बी’:
हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी हिमाचल को 5-3 से हराया। गुरजीत सिंह ने चार (35’, 48’, 51’, 56’) और शरणदीप सिंह (23’) ने एक गोल किया। हिमाचल के लिए अनुभव रंगरा (52’), अनुज (6’) और तनिष कुमार (39’) ने गोल किए।

जम्मू-कश्मीर ने हॉकी अरुणाचल को 5-4 से मात दी। कप्तान राजवीर सिंह ने टीम के सभी पांच गोल किए (13’, 23’, 46’, 53’, 60’)। अरुणाचल के लिए शतिश कुमार ठाकुर (21’), विवेक यादव (9’), अभि राजभर (42’) और कप्तान अमरजीत सिंह (38’) ने गोल दागे।

दिल्ली ने हॉकी उत्तराखंड को 3-0 से हराया। भानु (7’, 38’) ने दो और युवराज सिंह (50’) ने एक गोल किया।

डिवीजन ‘ए’:
हॉकी कर्नाटक ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 10-1 से हराया। हरपाल (12’, 35’) और तनिष रमेश हुलकुंद (17’, 56’) ने दो-दो गोल किए। कप्तान ध्रुवा बीएस (25’), अचैयाह एमएम (24’), कुशल बोपैया सीबी (51’), राजू मनोज गायाकवाड (5’), नितेश शर्मा (10’) और पूजीत के.आर (58’) ने एक-एक गोल दागा। आंध्र प्रदेश के लिए अकेला गोल पाटन असद मुस्फिन खान (29’) ने किया।

हॉकी हरियाणा ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव हॉकी को 3-0 से मात दी। नितिन (19’), चिराग (58’) और सुनील (59’) ने गोल किए।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 9-2 से हराया। उज्ज्वल पाल (17’, 26’) और मितलेश यादव (8’, 57’) ने दो-दो गोल किए। शेष गोल सत्याम पांडे (56’), फहद खान (25’), आकाश पाल (53’), मनोज यादव (60’) और वेनवन्शी त्रिलोकि (6’) ने किए। महाराष्ट्र की ओर से कप्तान अर्जुन संतोष हरगुडे (30’) और कार्तिक रमेश पाटरे (48’) ने गोल किए।

हॉकी पंजाब ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 8-4 से हराया। पंजाब के लिए अमनदीप (21’, 29’), लोवेनूर सिंह (43’, 52’), चरनजीत सिंह (5’), जोबनप्रीत सिंह (53’, 54’) और कप्तान गुरसेवक सिंह (44’) ने गोल दागे। तमिलनाडु की ओर से आकाश के (12’) और मणिमरण वी (21’, 27’, 40’) ने गोल किए।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले आरसीबी ने घोषित किए रिटेंड खिलाड़ी, स्मृति मंधाना की कप्तानी बरकरार

मुख्य कोच मलोलन रंगराजन बोले – “हमारे पास मजबूत कोर है, अब टीम को नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *