Home / Sports / थाईलैंड मैत्री मैच के लिए सुहैल भट, निखिल भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल

थाईलैंड मैत्री मैच के लिए सुहैल भट, निखिल भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज़ ने बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच के लिए भारतीय टीम का चयन किया।
कोलकाता में 19 मई से चल रहे प्रशिक्षण कैंप में शामिल सभी 28 खिलाड़ी थाईलैंड के लिए यात्रा करेंगे। इसमें बिना अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी निखिल प्रभु, ऋतिक तिवारी, गुरमीत सिंह और सुहैल अहमद भट भी शामिल हैं। भारतीय टीम बुधवार शाम थाईलैंड के लिए रवाना होगी, जबकि यह फ्रेंडली मैच 4 जून को खेला जाएगा। थाईलैंड दौरे के बाद भारत टीम एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर के तीसरे राउंड के मैच के लिए हांगकांग जाएगी, जो 10 जून को होगा।

थाईलैंड फ्रेंडली के लिए भारत टीम:
गोलकीपर: ऋतिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरमीत सिंह, अमरिंदर सिंह।
डिफेंडर: नाओरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, चिंगलेंसाना सिंह कोंशाम, अनवर अली, बॉरिस सिंह थांगजाम, संदेष झींगन, आशिष राय, सुभाषिश बोस, मेहताब सिंह, अभिषेक सिंह टेकचाम।
मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजाम, महेश सिंह नाओरेम, आयुष देव छेत्री, उदांता सिंह कुमाम, ललेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस, निखिल प्रभु।
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, एडमंड लालरिंदिका, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लल्लियांजुला छांगटे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप: भारत ने 50 स्वर्ण पदकों के साथ रचा इतिहास, हासिल किया शीर्ष स्थान

नई दिल्ली। कज़ाखस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप (सभी स्पर्धाएं) का समापन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *