Home / Sports / एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: सर्विन सेबास्टियन ने 20 किमी रेस वॉक में जीता कांस्य

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: सर्विन सेबास्टियन ने 20 किमी रेस वॉक में जीता कांस्य

नई दिल्ली। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला पदक मिल गया है। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में सर्विन सेबास्टियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 1:21:13.60 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपने करियर का पहला एशियाई पदक हासिल किया।
सर्विन सेबास्टियन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में पदक जीतने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाया है।
महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत की अनुभवी एथलीट अन्नू रानी पदक से चूक गईं। उन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में 58.40 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन वह उन्हें सिर्फ चौथे स्थान तक ही ले जा सका।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की रूपल चौधरी और विध्या रामराज ने अपने-अपने हीट में पहला और दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों से फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के हीट में यूनूस शाह ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, 400 मीटर दौड़ में विशाल टीके ने 46.05 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, जय कुमार क्वालिफिकेशन मार्क से मामूली अंतर से चूक गए।
एशियन चैंपियनशिप में भारतीय दल की उम्मीदें बढ़ीं हैं और आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *