Home / Sports / ओडिशा में मनेगा हॉकी विश्वकप उत्सव

ओडिशा में मनेगा हॉकी विश्वकप उत्सव

  •  कटक बारबाटी स्टेडियम समेत राज्य के 5 नगर निगमों में होगा आयोजन

  • अधिकांश जिले समेत देशभर में निकलेगी हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी का प्रदर्शन यात्रा पुरुष हॉकी विश्वकप की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा

  •  राज्यमंत्री परिषद की बैठक में लिये गये कई निर्णय

  •  100 नये बस सेवा के साथ राउरकेला में मो बस सेवा होगी शुरू

  • नियमित विमान सेवा के साथ राउरकेला स्थित हवाई अड्डा भी होगा चालू

भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्यव्यापी हॉकी उत्सव मनाया जायेगा। यहां होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आज शाम को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में आगामी विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में समीक्षा की गई। पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता-2023 भुवनेश्वर व राउरकेला से 13 से 29 जनवरी तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी। भुवनेश्वर में 24 मैच खेले जाएंगे, जबकि राउरकेला में 20 मैच खेले जाएंगे।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने मंत्री परिषद के सदस्यों को विश्वकप आयोजन को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर स्थित कलिंग हॉकी स्टेडियम पूर्ण रुप से तैयार है, जबकि राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम का कार्य नवंबर माह तक समाप्त होगा। दोनों स्टेडियमों में एस्ट्रो टर्फ व फ्लाड लाइट का काम पूरा हो चुका है। भाग लेने वाली टीमें व मैच आफिसियल्स के लिए 225 रुम के निर्माण का काम चल रहा है और यह काम नवंबर माह के अंत तक समाप्त होगा।
कटक के बारबाटी स्टेडियम समेत पांच नगर निगमों में हॉकी विश्वकप के दौरान उत्सव मनाया जाएगा। ओडिशा के अधिकांश जिले समेत पूरे देश में हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी का प्रदर्शन यात्रा निकाली जाएगी। जिले स्तर पर खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के उत्सवों का आयोजन होगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन होने वाले दो शहर भुवनेश्वर व राउरकेला के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी विभाग आपसी समन्वय से यह कार्य कर रहे हैं। राउरकेला हवाई अड्डे से नियमित सेवा प्रारभ होगी। इसके साथ-साथ खिलाड़ी व मैच आफिसियल के यातायात के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर राउरकेला शहर में सौ बसों के साथ मो बस सेवा का शुभारभ होगा।

हॉकी विश्वकप आयोजन कमेटी व विभिन्न सब कमेटियां इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जारी रखी हुईं हैं। इसे किसी प्रकार की दुर्घटना से मुक्त रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया को लेकर भारतीय निशानेबाजों में उत्साह, एनआरएआई ने किया लोगो का अनावरण

नई दिल्ली। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर नेशनल राइफल एसोसिएशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *