Home / Sports / करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण और रोहतक की तमन्ना ने जीता रजत

करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण और रोहतक की तमन्ना ने जीता रजत

  • तीरंदाजी में हरियाणा की लड़कियों का दबदबा कायम

चंडीगढ़, हरियाणा की लड़कियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के शूटिंग ग्राउंड में आयोजित फाइनल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है।
महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण पदक और रोहतक की तमन्ना ने रजत पदक जीता। हरियाणा की सीनियर कोच पूजा खन्ना जो कि पैरा-ओलंपियन भी हैं, ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने महिला रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इसके अलावा पंजाब की अवनीत ने भी महिला रिकर्व तीरंदाजी में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की मडाला सूर्या हम्सिनी और मध्य प्रदेश की वितासा ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया है। चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक देवेश यादव और महिला तीरंदाजी खेल कोच कोमल शर्मा भी उपस्थित थी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

हॉकी ने जो कुछ भी दिया है, उसके लिए आभारी हूं: भारतीय गोलकीपर माधुरी किंडो

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की गोलकीपर माधुरी किंडो, जिन्हें हाल ही में जूनियर टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *