Home / Sports / उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल एवरेस्ट फतह के लिए हुईं रवाना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल एवरेस्ट फतह के लिए हुईं रवाना

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी की बेटी 25 वर्षीय सविता कंसवाल सोमवार को नई दिल्ली से एवरेस्ट फतह करने के लिए रवाना हुईं। पहाड़ की इस बेटी को प्रसिद्ध लेखक प्रसून जोशी ने उन्हें फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

सविता कंसवाल ने बताया कि उनका सपना है कि वह एक दिन एवरेस्ट फतह करेंगी। उस मंजिल को पाने के लिए वह अपने प्रथम चरण पर पहुंच चुकी हैं। अब उस दिन का इंतजार है कि जिस दिन वह एवरेस्ट फतह कर अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगी। सविता ने बताया कि उनके इस सपने को पूरा करने में कई लोगों ने क्राउड फंडिंग से उनका सहयोग किया है।

इसके लिए उन्होंने राज भट्ट, मोहित गोयल, सुधीर बिंजोला, राजीव रावत सहित नरेन राकेश जोशी, वत्सला, प्रदीप नैथानी, मोनिका और निरुपमा का धन्यवाद किया। जिन्होंने सविता के सपने को अपना सपना समझकर उनका सहयोग किया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *