Home / Odisha / मौसम विभाग ने जताई और पारा गिरने की उम्मीद

मौसम विभाग ने जताई और पारा गिरने की उम्मीद

– राज्य में तापमान गिरा, सबसे अधिक ठंड रहा सोनपुर

– भुवनेश्वर में शनिवार की रात रही इस साल की सबसे ठंड रात

भुवनेश्वर. राज्य में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। भुवनेश्वर में शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंड रही है। मौसम विभाग की यदि मानें तो दो-तीन दिनों में और ठंड पड़ेगी, क्यों कि तापमान गिरने की उम्मीद है। प्रदेश में सोनपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फुलवाणी में पांच, टिटलागढ़ में 6.5, दारिंगबाड़ी में 7.2, झारसुगुड़ा में 8.4, केंदुझर में 8.8, कोरापुट में नौ, बलांगीर में नौ, भवानीपाटना में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से सुंदरगढ़ 9.5 और बालेश्वर में 9.5 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, भुवनेश्वर में शनिवार की रात 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह इस मौसम की सबसे ठंड रात रही। कटक में भी तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आएगी। इसके अलावा, कंधमाल और कोरापुट जिले भारी कोहरे की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की धरती पर कवियों ने शब्दों में गढ़े विश्व एकता के संदेश

राम, अली, रसखान और कबीर को बताया सामाजिक समरसता की नींव नेताओं के दलबदल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *