Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने नुआपड़ा में तीन हजार करोड़ रुपए से बनने जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने नुआपड़ा में तीन हजार करोड़ रुपए से बनने जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

  • कहा, सुखा प्रवण नुआपड़ा जिले में अब दिखेगी हरियाली

  • 2022 तक नुआपड़ा के सभी परिवार को पाइप के जरिए पानी मुहैया कराने का लक्ष्य

  • लोयर इन्द्र डैम साइट के पास 3 करोड़ रुपये में एक साइंस पार्क एवं म्यूजियम बनाने की भी मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भुवनेश्वर. नुआपड़ा जिला एक सुखा प्रवण जिला है, मगर अब यहां पर हरियाली दिखेगी। नुआपड़ा विकास विकास का नया इतिहास लिख रहा है। ओड़िशा के लिए नुआपड़ा विशेष परिचय सृष्टि किया है। नुआपड़ा के दौरे पर आए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोयर इन्द्र जलसिंचाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उपरोक्त बातें कही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 4 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है।
इस अवसर पर खड़ियाल में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नुआपड़ा ने जो अहम भूमिका निभाई थी उसे याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुआपड़ा आकर आज मैं बहुत खुश हूं। नुआपड़ा भेला गांव के महिलाओं का संग्राम आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। 2022 में हम आजादी का 75वां साल पालन करने जा रहे हैं। ऐसे में भेलार संग्रामियों को सम्मान देते हुए यहां पर एक सुन्दर मेमोरियल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1993 में बीजू बाबू नुआपड़ा को एक विशेष जिले के रूप में घोषित किया था। उस समय कुछ लोग इस सवाल खड़े किए थे। तब बीजू बाबू ने जवाब दिया था कि जिस प्रकार अपने से दूर रहने वाले बच्चों के प्रति माता-पिता का स्नेह रहता है, उसी तरह से मैं नुआपड़ा से स्नेह करता हूं। आज नुआपड़ा के बदलते स्वरूप को आप सब देख पा रहे हैं। अनुभव कर पा रहे हैं। बीजू एक्सप्रेस वे का सबसे अधिक लाभ नुआपड़ा के लोगों को मिल रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 680 करोड़ रुपये में 132 किमी. रास्ता केवल नुआपड़ा में है। नुआपड़ा जिला मुख्य अस्पताल राज्य के बड़े शहरों के अस्पताल से कुछ कम नहीं है। उसी तरह से नुआपड़ा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर बहुत कम हुई है। नुआपड़ा फ्लोराइड पानी की समस्या समाधान किया गया है। आज नुआपड़ा के 55 प्रतिशत घरों में हम पाइप के जरिए पानी दे पा रहे हैं। एक हजार से अधिक फ्लोराइड राइभोल प्लांट प्रतिष्ठा किया गया है। 900 से अधिक गांव को फ्लोराइड समस्या से शत प्रतिशत मुक्ति मिल गई है। केवल इतना ही नहीं नुआपड़ा के एक लाख परिवार को पाइप के जरिए पानी मुहैया किया जा रहा है।


2022 तक नुआपड़ा के सभी परिवार को पाइप के जरिए पानी मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 700 करोड़ रुपये से 205 पाईप वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट तथा एक मेगा पाइप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट काम कर रहा है। लोयर इंद्र जल सिंचाई प्रोजेक्ट के द्वारा नुआपड़ा के कोमना, खड़ियाल एवं बलांगीर के बंगामुंडा, मुरीबहाल तथा टिटिलागड़ ब्लाक के 200 गांव के एक लाख 80 हजार लोग उपकृत होंगे। नुआपड़ा में 220 करोड़ रुपये का मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का कार्य इसी साल दिसम्बर महीने तक खत्म हो जाएगा। इससे 18 हजार से अधिक एकड़ जमीन में जल सिंचाई की सुविधा मिल जाएगी। आगे चलकर इस प्रोजेक्ट के जरिए और 7 हजार 500 एकड़ जमीन में जल सिंचाई करने के लिए कदम उठाए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। उसी तरह से विज्ञान के विकास के लिए लोयर इन्द्र डैम साइट के पास 3 करोड़ रुपये में एक साइंस पार्क एवं म्यूजियम बनाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। नुआप़ड़ा में खेल के विकास के लिए नुआपड़ा एवं खड़ियाल में दो इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। खड़ियाल स्वयंशासित कालोनी में खेल की सुविधा का विकास किया जाएगा। आगे चलकर नुआपड़ा विकास की धारा में और तेजी से अग्रसर होगा।

Share this news

About admin

Check Also

Never seen Rohit so emotional in 15 years like he was after final, says Kohli

He had never seen “an emotional” Rohit Sharma in their decade and a half old …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *