-
प्रदेश में दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक चक्का जाम करने का किया आह्वान
भुवनेश्वर. कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आन्दोलन को ओडिशा में समर्थन करते हुए नव निर्माण कृषक संगठन ने शनिवार को प्रदेश में चक्का जाम करने का आह्वान किया है। नव निर्माण किसान संगठन की तरफ से शनिवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक राज्य के 22 से 23 जिले में शांतिपूर्ण ढंग से आन्दोलन करने की जानकारी दी गई है।
नव निर्माण कृषक संगठन के आवाहक अक्षय कुमार ने कहा है कि कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों ने 6 फरवरी को देश भर में चक्का जाम करने का आह्वान किया है।हालांकि भारतीय किसान संघ (वीकेएस) 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम आन्दोलन में शामिल नहीं होगा।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।

