भुवनेश्वर – केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ वामपंथी पार्टियां आंदोलन करेंगी। इस आंदोलन में सभी वामपंथी पार्टियां भाकपा, माकपा व फारवर्ड ब्लाक जैसी पार्टिया शामिल होंगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है।भाकपा के प्रदेश सचिव आशीष कानूनगो ने बताया कि यह कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। एक सेकुलर लोकतंत्र के ढांचे को समाप्त करने के लिए इस कानून को पारित किया गया है। इस कारण वामपंथी पार्टियां इसका सामुहिक विरोध करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी कमेटी में इस पर चर्चा होने के बाद इस आंदोलन को सफल कैसे बनाया जाएगा इसको लकेर रणनीति बनाई गई।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
