Home / Odisha / अवैध महुआ भारी मात्रा में जब्त

अवैध महुआ भारी मात्रा में जब्त


राजगांगपुर : राजगांगपुर थाना अंतर्गत कुतरा ब्लाक स्थित पेट्रोल पंप के निकट संतोष कुमार के घर से अवैध महुआ बरामद हुआ है। गुप्त सुचना के आधार पर राजगांगपुर पुलिस और आबकारी विभाग के अधीक्षक रामजी पटेल  ने अपनी टीम और कुतरा पुलिस अधिकारी लक्ष्मीधर परिडा के दल के साथ मंगलवार को संतोष कुमार के घर छापेमारी की। छापेमारी में 200 क्विंटल से अधिक अवैध तरीके से रखे हुए गोदाम में कच्चा महुआ जब्त किया। पता चला है कि संतोष कुमार के घर पर दोपहर के वक्त धुप में महूआ के सुखाये जाने से महूआ की बू आने से आसपास के लोगों ने परेशान होकर गुप्त तरिके से आबकारी विभाग एवं राजगांगपुर पुलिस को इसकी सुचना दी | सुचना पाकर आबकारी विभाग एवं राजगांगपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सुखाये हुए महुआ और गोदाम में अवैध तरीके से रखे हुए महुआ को जब्त कर लिया। यह कच्चा महुआ का कारोबार काफ़ी दिनों से चल रहा था।

 

 

Share this news

About desk

Check Also

खड़गे का बयान सोची-समझी रणनीति का हिस्सा : डॉ स्वदेश सिंह

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा के सह-प्रभारी डॉ स्वदेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष …