Home / Odisha / नुआपड़ा विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया का निधन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया का निधन

  •     69 वर्ष की आयु में में ली अंतिम सांस

  •     मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और नुआपड़ा से मौजूदा विधायक राजेंद्र ढोलकिया का सोमवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी आयु 69 वर्ष थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

ढोलकिया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की थी और वर्ष 2004 में पहली बार ओडिशा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे बीजद से जुड़े और 2009, 2019 तथा 2024 में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। नवीन पटनायक सरकार के दौरान वे योजना एवं समन्वय मंत्री भी रहे।

उनका पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर लाया जाएगा। ओडिशा विधानसभा में अंतिम दर्शन हेतु आमजन और नेताओं के लिए व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि नुआपड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिंहदेव ने अपने शोक संदेश में कहा कि नुआपड़ा के पूर्व मंत्री एवं चार बार के विधायक राजेंद्र ढोलकिया जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ओडिशा के सार्वजनिक जीवन की एक ऊंची शख्सियत के रूप में उनकी पहचान अटूट सेवा, जमीनी नेतृत्व और पश्चिमी ओडिशा के लोगों के प्रति गहन समर्पण से बनी रही। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी पुण्य आत्मा को शाश्वत शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उनके परिवारजनों, सहयोगियों और नुआपड़ा की जनता के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम

    राज्य सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश     सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *