Home / Odisha / मोदी ने ओडिशा की रस्मिता साहू के साहस और जुनून को सराहा

मोदी ने ओडिशा की रस्मिता साहू के साहस और जुनून को सराहा

  •     ‘मन की बात’ में किया उल्लेख

  •     रस्मिता ने जीते हैं 13 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक

भुवनेश्वर। ओडिशा की बेटी और कैनोइंग खिलाड़ी रस्मिता साहू ने अपने साहस और जुनून से न केवल खेल जगत में नई पहचान बनाई है, बल्कि पूरे राज्य का मान-सम्मान भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में रस्मिता का विशेष उल्लेख कर ओडिशा की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की। हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने रस्मिता से सीधा संवाद कर उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

गांव से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

रस्मिता ने बातचीत में बताया कि उन्होंने 2017 से कैनोइंग खेलना शुरू किया और अब तक कई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया है। उन्होंने कुल 41 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य शामिल हैं।

गांव में नहीं थी खेल की कोई सुविधा

उन्होंने याद किया कि उनके गांव में खेल की कोई सुविधा नहीं थी। पास की नदी में नौका विहार होता था, वहीं दोस्तों के साथ तैरते समय उन्होंने पहली बार कैनोइंग-कयाकिंग नाव देखी और पिता से इस खेल को सीखने की इच्छा जताई।

रस्मिता जैसी युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा

प्रधानमंत्री मोदी ने रस्मिता जैसी युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका उत्साह और संकल्प भारत की खेल यात्रा को नई दिशा दे रहा है।

कैनोइंग एक जल क्रीड़ा

कैनोइंग एक जल क्रीड़ा है, जिसमें खिलाड़ी संकरे नाव (कैनो) को सिंगल-ब्लेड पैडल से चलाते हैं। यह खेल नदियों, झीलों और समुद्र में खेला जाता है। इसके दो प्रमुख प्रकार हैं, पहला स्प्रिंट कैनोइंग : शांत जल में छोटी दूरी पर गति पर आधारित और दूसरा स्लालॉम कैनोइंग : तेज बहाव वाली नदी में गेट्स के बीच से नाव निकालने की चुनौती।

कैनोइंग धीरे-धीरे हो रहा लोकप्रिय

भारत में यह खेल धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है और इंडियन कैनोइंग एंड कयाकिंग एसोसिएशन (आईसीकेए) इसके आयोजन और संचालन की देखरेख करता है। खासकर ओडिशा, केरल, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह खेल तेजी से बढ़ रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर चल रही है बड़ी कार्रवाई

    15 महीनों में 199 अफसर रंगेहाथ पकड़े गए     अनुपातहीन संपत्ति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *