Home / Odisha / भारी वर्षा से केंदुझर में भूस्खलन व मिट्टी खिसकने की घटनाएं

भारी वर्षा से केंदुझर में भूस्खलन व मिट्टी खिसकने की घटनाएं

  •  जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

केंदुझर। जिले में रविवार को हुई लगातार भारी वर्षा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जिले के जुड़ियाघाटी और कांजीपाणी घाटी में भूस्खलन और मिट्टी खिसकने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर यातायात प्रभावित हुआ।

जुड़ियाघाटी में बारिश के कारण दो बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने तत्काल एक बड़े पत्थर को हटा दिया, लेकिन दूसरे के कारण आवागमन बाधित रहा।
इसी प्रकार, कांजिपाणी घाटी में लगातार वर्षा से मिट्टी खिसकने के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया और यातायात धीमा पड़ गया।

नगर क्षेत्र में जलभराव से परेशानी

भूस्खलन के साथ-साथ नगर क्षेत्र में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। केंदुझरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के स्पंज कॉलोनी और ग्रामश्री कॉलोनी समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। स्थानीय लोग दैनिक कामकाज करने में असमर्थ हो गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …