Home / Odisha / ओडिशा में भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार, सख्त कार्रवाई जल्द : कानून मंत्री

ओडिशा में भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार, सख्त कार्रवाई जल्द : कानून मंत्री

  •  निचले स्तर से लेकर शीर्ष अफसरों तक कार्रवाई होगी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल चपरासी या लिपिक तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शीर्ष अधिकारियों, यहां तक कि मुख्य अभियंता स्तर तक के अफसरों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता

कानून मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों की संलिप्तता भ्रष्टाचार में है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और यह सबके सामने स्पष्ट है। हमारी सरकार भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां भी भ्रष्टाचार की संभावना है, उसे समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

संगठित अपराध पर कड़ा रुख

हरिचंदन ने बताया कि राज्य सरकार संगठित अपराध के खिलाफ भी सख्त रवैया अपनाए हुए है। अपराधियों को 24 से 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्ष की तुलना में राज्य में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है।

नशा नई चुनौती

कानून मंत्री ने मादक रसायनयुक्त दवाओं को राज्य के लिए गंभीर चिंता बताया। उन्होंने कहा कि यह नई चुनौती है और सरकार ने इस खतरे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …