Home / Odisha / कटक के प्रसिद्ध दही बड़ा विक्रेता रघु मौसा का 94 वर्ष की आयु में निधन

कटक के प्रसिद्ध दही बड़ा विक्रेता रघु मौसा का 94 वर्ष की आयु में निधन

  •  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक

कटक। कटक शहर के प्रसिद्ध और लोकप्रिय दही बड़ा आलू दम विक्रेता रघुनाथ सासमल, जिन्हें लोग प्यार से “रघु मौसा” के नाम से जानते थे, का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे दही बड़ा आलू दम को कटक की पहचान बनाने में अग्रणी रहे और स्थानीय खानपान की दुनिया में एक जाना-माना चेहरा थे।

रघु मौसा ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में वर्ष 1950 में दही बड़ा बेचने की शुरुआत की थी। वे छह दशकों से अधिक समय तक इस व्यवसाय से जुड़े रहे। उनका खास अंदाज– ताजे साल के पत्तों में दही बड़ा परोसना न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आए पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय था।

उनकी लगन और सेवा भावना ने उन्हें कटकवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे अपने ग्राहकों को उसी उत्साह और प्रेम से परोसते रहे, जैसा उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में किया था। कुछ समय से वे वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और अपने निवास पर उपचाराधीन थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। अपने पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि कटक के सुप्रसिद्ध चेहरे और लोकप्रिय दही बड़ा व्यवसायी रघुनाथ सासमल के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी और मर्माहत हूं। वे ‘रघु दही बड़ा’ नाम से जनमानस में विशेष पहचान रखते थे। कटक के दही बड़ा को एक अलग पहचान दिलाने में उनकी भूमिका अत्यंत विशिष्ट रही है। मंत्री ने आगे कहा, “मैं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी को लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच समाधान की ओर बढ़ी पहल

    ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों से 11 अक्टूबर तक प्रगति रिपोर्ट मांगी भुवनेश्वर। लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *