Home / Odisha / माझी और प्रधान ने फडणवीस को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

माझी और प्रधान ने फडणवीस को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

  • नेतृत्व और जनसेवा के प्रति सराहना के साथ दी बधाई

भुवनेश्वर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भावनात्मक संदेश साझा किए।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने संदेश में लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी कार्यशैली और नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता मिले।

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी फडणवीस के प्रति अपने आदरभाव प्रकट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास को समर्पित मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र समृद्धि, विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन प्रदान करें और आप महाराष्ट्र की सेवा में निरंतर ऐसे ही गतिशील रहें, यही कामना है।

गौरतलब है कि देवेन्द्र फडणवीस भारतीय राजनीति में एक प्रभावशाली और कर्मठ नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। देशभर के नेताओं द्वारा उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share this news

About desk

Check Also

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया निम्न दबाव का क्षेत्र

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना: आईएमडी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *