Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान ने बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दत्त जी के अद्वितीय साहस और देशभक्ति को स्मरण किया।

मंत्री प्रधान ने लिखा कि बटुकेश्वर दत्त जी ने अपने अद्वितीय साहस और देशभक्ति से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक नए अध्याय की शुरुआत की। 1929 में केंद्रीय असेम्बली में बम फेंककर उन्होंने न केवल ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी, बल्कि भारतवासियों के मन में स्वतंत्रता की ललक को और प्रगाढ़ किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह कदम केवल एक विरोध नहीं था, बल्कि एक महाक्रांति का प्रतीक था। बटुकेश्वर दत्त ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता की राह पर प्रेरित किया। उनकी वीरता, संघर्ष और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए अपनाना होगा भारतीय तंत्र : पराग अभ्यंकर

    अपनी उन्नति और राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति को स्वदेशी तंत्र का निर्माण करना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *