Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

  •  ओडिशा के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य के समग्र विकास को लेकर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने में प्रधानमंत्री की प्रेरणा और अटूट समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट किया।
भेंट के दौरान, दोनों नेताओं ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों, भावी कार्ययोजना, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय तथा ओडिशा के समग्र विकास को तेज गति देने जैसे विषयों पर विस्तृत बातचीत की।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर एक समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बैठक ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए केंद्र-राज्य सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ओडिशा के विकास के लिए उनकी प्रेरणा और निरंतर समर्थन हेतु कृतज्ञ हूं। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं और समग्र प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। केंद्र और राज्य मिलकर ‘समृद्ध ओडिशा – विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …