Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने रक्षा मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान ने रक्षा मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

  • भारतीय सेना को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा कि देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में भारतीय सेना को सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने के प्रयास तेजी से हो रहे हैं।

प्रधान ने लिखा कि उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री की नीतियों ने सैनिकों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। आपकी नीतियों ने भारतीय सेना के जवानों का कल्याण भी सुनिश्चित किया है। धर्मेन्द्र प्रधान ने अंत में महाप्रभु श्री जगन्नाथ से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के स्कूलों में अब अंडा न खाने वाले छात्रों को मिलेगा फल

पीएम पोषण योजना के तहत राज्य सरकार का निर्णय बच्चों को पोषण देने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *