Home / Odisha / ओडिशा पुलिस टीम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ओडिशा पुलिस टीम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित हो रहे विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओडिशा पुलिस टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ओडिशा पुलिस की टीम ने अद्वितीय खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जीतकर राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इन पदकों में 13 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में बर्मिंघम, अमेरिका में असाधारण खेल प्रदर्शन कर 20 पदक जीतने वाली ओडिशा पुलिस टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 13 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ यह ऐतिहासिक सफलता न केवल पुलिस विभाग, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है। मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …