Home / Odisha / पुरी गजपति महाराज के छोटे भाई का निधन

पुरी गजपति महाराज के छोटे भाई का निधन

  • थाठराजा रणर्नव देव की मृत्यु से पूरी नगरी शोक में डूबी

पुरी। जगन्नाथ धाम पुरी इस समय गहरे शोक में डूबा है। गजपति राजवंश के वरिष्ठ सदस्य और गजपति महाराज दिव्यसिंह देव के छोटे भाई थाठराजा रणर्नव देव का रविवार देर रात 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और रविवार रात को हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।

राज परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रणर्नव देव लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी हालत हाल के दिनों में और भी बिगड़ गई थी। अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे न केवल राजपरिवार बल्कि पूरी श्रद्धालु नगरी शोकाकुल हो उठी।

उनके निधन की खबर से पुरी समेत पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं, सेवायतों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। देव को एक शांत, सादगीप्रिय और गरिमामयी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है, जिन्होंने सदैव राजपरिवार की मर्यादा और परंपराओं को निभाया।

पुरी के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन से उनका गहरा जुड़ाव था। वे राजपरिवार की उन परंपराओं का हिस्सा थे जो श्री जगन्नाथ मंदिर की सेवाओं और रीतियों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं।

राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि देव एक अत्यंत सरल और स्नेही व्यक्तित्व थे। लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी को लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच समाधान की ओर बढ़ी पहल

    ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों से 11 अक्टूबर तक प्रगति रिपोर्ट मांगी भुवनेश्वर। लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *