Home / Odisha / ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू

ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू

  • मुख्यमंत्री माझी ने ‘विकास वाहन यात्रा’ का किया शुभारंभ

  •  लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए हुई शुरू

  •  कुल 314 प्रखंडों, 115 शहरी स्थानीय निकायों और 5 नगर निगम क्षेत्रों में यह वाहन फैलाएंगे जन जागरुकता

 भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को राजधानी भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग से ‘विकास वाहन यात्रा’ की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह राज्यव्यापी यात्रा लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है। कुल 314 प्रखंडों, 115 शहरी स्थानीय निकायों और 5 नगर निगम क्षेत्रों में यह वाहन यात्रा करेंगे।

लाभकारी योजनाओं की देगा जानकारी

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज और अबतक सरकारी योजनाओं से अछूते क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे तौर पर लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

गांव-गांव पहुंचेगा विकास

‘विकास वाहन’ पंचायत से पंचायत तक जाकर सरकारी कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रसारित करेगा। प्रत्येक वाहन को ऑडियो-विजुअल सामग्री, डिजिटल स्क्रीन और प्रशिक्षित कर्मियों से सुसज्जित किया गया है ताकि वे जनता से सीधे संवाद कर सकें।

पारदर्शिता और जनभागीदारी पर जोर

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सरकार की पारदर्शिता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही यह पिछले एक साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा करने और जनता के फीडबैक लेने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

सरकार के उपलब्धियों का होगा प्रसार

‘विकास वाहन’ के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का प्रसार किया जाएगा। भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर इस अभिनव पहल को जनता के साथ जुड़ाव और विश्वास निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

जनसेवा में ही जीवन की सार्थकता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण जन—जन है। जनसेवा में ही जीवन की सार्थकता है। डबल इंजन सरकार ने दोहरी रफ्तार से काम कर जनता की आशाओं को पूरा किया है। उन्होंने इस यात्रा को सरकार और आम जनता के बीच सेतु बताया, जो दूर-दराज के इलाकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं, किसानों, आदिवासियों एवं युवाओं के सशक्तिकरण से ओडिशा ने इस एक वर्ष में व्यापक परिवर्तन देखे हैं। सरकार ने ग्राम-शहर सभी स्तर पर विकास के अवसर बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं की सफलता के लिए जनभागीदारी होनी चाहिए। इसीलिए ‘विकास वाहन’ के जरिये सरकार की ‘प्रगति प्रवाह’ पुस्तक एवं योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही संबंधित वीडियो क्लिप आदि भी दिखाई जाएँगी, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संबंध और मजबूत हों।

Share this news

About desk

Check Also

भारत की सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी शिक्षा

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *