Home / Odisha / एयर इंडिया हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जताया गहरा शोक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एयर इंडिया हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जताया गहरा शोक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान से जुड़ी दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में प्रभावित यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि मैं एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान से जुड़ी इस दुखद घटना से अत्यंत व्यथित हूं। मेरी प्रार्थनाएं सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि सभी प्रभावितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सुरक्षा मिले।

उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा की जनता गुजरात और इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।

Share this news

About desk

Check Also

भारत की सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी शिक्षा

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *