Home / Odisha / ओडिशा ग्रामीण बैंक, जोड़ा में बड़ा डकैती कांड
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा ग्रामीण बैंक, जोड़ा में बड़ा डकैती कांड

  • हथियारबंद बदमाशों ने नकदी और सोने पर किया हाथ साफ

जोड़ा। केंदुझर ज़िले के खनन क्षेत्र जौड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। ओडिशा ग्रामीण बैंक की शाखा को निशाना बनाते हुए पांच हथियारबंद बदमाशों ने लगभग 10 लाख नकद और बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिये।

घटना बैंक के कामकाजी समय में हुई, जब बदमाश अचानक अंदर घुस आए और कर्मचारियों को बंदूक की नोंक पर डराकर कैश और ज्वेलरी सौंपने के लिए मजबूर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई और लोग समझ पाते, उससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए।

घटना के बाद जोड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने और चश्मदीदों के बयान दर्ज करने में जुटी हैं।

थाना प्रभारी रवि दास ने मीडिया को बताया कि यह एक पूर्व नियोजित डकैती प्रतीत होती है। हम सभी सुरागों की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

भारत की सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी शिक्षा

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *