Home / Odisha / सोनपुर में महानदी पर बनेंगे चार इन-स्ट्रीम संरचना

सोनपुर में महानदी पर बनेंगे चार इन-स्ट्रीम संरचना

  • मुख्यमंत्री मोहन माझी ने की बड़ी घोषणा

  • बाढ़ नियंत्रण में होंगी सहायक

  • माध्यम से पेयजल आपूर्ति, मछली पालन, पशुपालन, भूजल स्तर में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन भी होगा सुनिश्चित

सोनपुर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोनपुर जिले में महानदी पर चार इन-स्ट्रीम स्टोरेज संरचनाओं (आईएसएस) के निर्माण की घोषणा की। ये संरचनाएं बीरमहराजपुर ब्लॉक के गोधनेश्वर और खैरामाल, उलुंडा के हरिहर जोर और बीरमहराजपुर के सुरुबली में बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये संरचनाएं केवल बाढ़ नियंत्रण में सहायक नहीं होंगी, बल्कि इनके माध्यम से पेयजल आपूर्ति, मछली पालन, पशुपालन, भूजल स्तर में वृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

323 करोड़ की 56 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान 323 करोड़ रुपये से अधिक की 56 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से 11 परियोजनाएं 80 करोड़ की थीं, जबकि 45 परियोजनाओं का शिलान्यास 244 करोड़ की लागत से हुआ।

इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाएं, पुल निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, मेगा लिफ्ट परियोजनाएं और छात्रावास निर्माण शामिल हैं।

सोनपुर को ओडिशा का नंबर-1 जिला बनाएं

मुख्यमंत्री माझी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सोनपुर को ओडिशा का नंबर-1 जिला बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जिला ओडिशा के राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास में विशेष स्थान रखता है। संत कवि भीम भोई की धरती होने के साथ-साथ यह जिला साहित्य, इतिहास और कला के क्षेत्र में राज्य का गौरव है। यहां की बुनाई और हस्तशिल्प उद्योग ने ओडिशा की पहचान को नई ऊंचाई दी है।

आप प्रस्ताव दें, मैं पूरा समर्थन दूंगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सोनपुर को ‘स्वर्ण क्षेत्र’ में बदला जाएगा। आप विकास के लिए प्रस्ताव दें, मैं उन्हें पूरा समर्थन दूंगा। विकास में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। इस ज़िले की नदियों का उपयोग यहां के लोगों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

लाभार्थियों को बांटे कार्य आदेश और सहायता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्य आदेश और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर बलांगीर सांसद संगीता कुमारी सिंहदेव, सोनपुर विधायक निरंजन पुजारी, कांटामल विधायक कहनेई डांग, विधायक लक्ष्मण बाग और बीरमहराजपुर विधायक रघुनाथ भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *