भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि धर्म, न्याय और स्वराज्य के महान प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 1674 में आज ही के दिन शिवाजी महाराज ने अपने अदम्य साहस, रणनीति और पराक्रम से अन्याय और अत्याचार पर विजय पाकर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी। ये दिन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि धर्म रक्षा, जन कल्याण और राष्ट्र स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा है। उनकी नीति, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आज भी हमें धर्मरक्षा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करती है। जय भवानी, जय शिवाजी!
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
