Home / Odisha / ओडिशा में रबी धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक

ओडिशा में रबी धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक

  • खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

  • 6 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद

भुवनेश्वर। ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने राज्य में चल रही रबी धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। यह बैठक ओडिशा राज्य आपूर्ति निगम (ओएसएससी) के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें धान खरीद की प्रगति और उससे संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के. सुधर्शन चक्रवर्ती के अनुसार, इस रबी सत्र में अब तक राज्य के लगभग 88,000 किसानों से 6 लाख 6 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। सरकार ने इस दौरान लगभग 1566 करोड़ रुपये किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और इनपुट सहायता के रूप में प्रदान किए हैं।

मानसून से पहले तेजी लाने के निर्देश

मंत्री पात्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून वर्षा को देखते हुए धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि किसानों के धान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने मंडियों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने और किसी भी अनियमितता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

214 गोदामों के आधुनिकीकरण पर जोर

मंत्री ने राज्य के 214 गोदामों की आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने पर बल दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें लोक वितरण महाप्रबंधक सुधाकर शबर, खरीद महाप्रबंधक एलोरा सामल और प्रशासनिक महाप्रबंधक प्रणति प्रियदर्शिनी राउत शामिल रहीं।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …