Home / Odisha / कोस्टल हाइवे परियोजना को लेकर राजनीति गरमाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोस्टल हाइवे परियोजना को लेकर राजनीति गरमाई

  • भाजपा और बीजद के बीच जुबानी जंग तेज

  • परियोजना को घटाकर दो लेन में बदलने की योजना बना रही सरकार – संजय दासवर्मा

भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रस्तावित कोस्टल हाईवे परियोजना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के बीच तीखी राजनीतिक राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजद ने भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

बीजद के वरिष्ठ नेता संजय दासवर्मा ने आज एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार चार लेन की प्रस्तावित हाईवे परियोजना को घटाकर दो लेन में बदलने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना के पहले चरण (176 किमी) के लिए जारी टेंडर को हाल ही में रद्द कर दिया गया। दासवर्मा ने इसे डबल इंजन सरकार की डबल धोखाधड़ी करार दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार दो लेन योजना पर आगे बढ़ती है, तो परियोजना के पूरा होने में एक और दशक लग सकता है। साथ ही, उन्होंने जगन्नाथ सड़क परियोजना की स्थिति को लेकर भी सरकार पर जनता को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया। यह ऐतिहासिक सड़क पुरी से कोलकाता के जगन्नाथ घाट तक 516 किमी लंबी है, जिसे बीजद सरकार ने एक धरोहर पुनर्स्थापन परियोजना के रूप में शुरू किया था।

दासवर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से केंद्र को चार लेन हाईवे के लिए प्रस्ताव भेजने और परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग की।

गुमराह करना बंद करें – भाजपा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ओडिशा के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और बीजद पर राज्य सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो वे सार्वजनिक करें और जनता को गुमराह करना बंद करें।

Share this news

About desk

Check Also

Mahanadi महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार बारिश और हीराकुद बांध के 20 फाटकों के खुलने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *