Home / Odisha / ओडिशा में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून : आईएमडी प्रमुख

ओडिशा में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून : आईएमडी प्रमुख

  • कहा-राज्य में हो रही है पूर्व-मॉनसूनी बारिश

भुवनेश्वर। ओडिशा में इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। इसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को दी।

डॉ महापात्र ने बताया कि आमतौर पर ओडिशा में मानसून 12 से 14 जून के बीच पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके समय से पहले पहुंचने की संभावना है। हम आगामी दो दिनों में इसकी सटीक तिथि की घोषणा करेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में पूर्व-मॉनसूनी बारिश हो रही है और वातावरण में अनुकूल स्थितियों के साथ-साथ कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

डॉ मृत्युंजय महापात्र कि मानसून इस वर्ष केरल में आठ दिन पहले ही पहुंच गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों तक भी इसकी पहुंच हो चुकी है।

आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों में दक्षिण-पूर्वी ओडिशा में मानसून प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद यह पूर्वोत्तर राज्यों, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम की ओर बढ़ेगा।

ओडिशा के किसानों और आम जनता के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि समय से पहले मानसून आने से खेती की तैयारियों में मदद मिलेगी और गर्मी से राहत भी मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …