Home / Odisha / मुंबई में भीषण हादसे में तीन ओड़िया समेत छह की मौत

मुंबई में भीषण हादसे में तीन ओड़िया समेत छह की मौत

  • चार मंजिली इमारत में गिरा स्लैब

  • ओडिशा के तीन मृतक एक ही परिवार के सदस्य

मुंबई/भुवनेश्वर। मुंबई के कल्याण क्षेत्र में एक 30 साल पुरानी चार मंजिली इमारत के ऊपर की मंजिल का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में ओडिशा की तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो एक ही परिवार से थीं।

मृतकों में ओडिशा के गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर की प्रमिला साहू और उनकी दो बेटियां सुनीता साहू और सुजाता पाढ़ी शामिल हैं। बताया गया कि प्रमिला साहू अपनी दोनों बेटियों से मिलने मुंबई गई थीं , जहां यह हादसा हो गया।

कल्याण के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) विश्वास गुजर ने बताया कि यह हादसा कल्याण पूर्व के मंगलराघो नगर इलाके में स्थित श्री सप्तश्रृंगी भवन में हुआ, जहां 52 परिवार रहते हैं।

उन्होंने बताया कि चौथी मंजिल पर फ्लोरिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक ऊपर की स्लैब ढह गई और उसके साथ-साथ नीचे की तीनों मंजिलों की स्लैब भी गिर गईं। इस सिलसिलेवार गिरावट से इमारत के अंदर मौजूद 11 लोग मलबे में दब गए।

 युद्धस्तर पर राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा मोचन बल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

5 लाख की सहायता राशि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण में हुई इमारत दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और कहा कि राहत कार्य पूरी गंभीरता से जारी हैं।

इमारत होगी ध्वस्त

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद पूरी इमारत असुरक्षित घोषित कर दी गई है, जिसे जल्द ही गिरा दिया जाएगा। बेघर हुए परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *