Home / Odisha / ओडिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रारंभ

ओडिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रारंभ

  • प्रशिक्षण वर्ग में सिक्किम, अंडमान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कुल 221 प्रशिक्षार्थी ले रहे हैं भाग

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्व क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 (सामान्य) कटक के गति राउत पाटना स्थित शिशु विद्यामंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। यह वर्ग 11 मई को उद्घाटित हुआ था। 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में सिक्किम, अंडमान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कुल 221 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

वर्ग के सर्वाधिकारी के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कटक विभाग के संघचालक गौतम महारणा जिम्मेदारी संभाल रहे है। इसी तरह संबलपुर विभाग के संघचालक पूर्णचंद्र स्वाईं वर्ग कार्यवाह के रुप में तथा केदार मेहर मुख्य शिक्षक के रुप में दायित्व निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने 13 से 16 मई तक इस वर्ग में उपस्थित रहकर प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसी प्रकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ओडिशा (पूर्व) के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 15 दिवसीय प्रशिक्षण भी इसी गति राउत पाटना स्थित शिशु विद्यामंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ओडिशा के 18 जिलों और 1 महानगर से 446 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इस वर्ग में मयूरभंज विभाग संघचालक रतिकांत बैद्य सर्वाधिकारी के रुप में दायित्व निभा रहे हैं। इसी तरह मयुरभंज के सह विभाग कार्यवाह चैतन्य प्रसाद बारिक वर्ग कार्यवाह और कटक जिले के जिला सह कार्यवाह राजेश कुमार जेना वर्ग के मुख्य शिक्षक दायित्व निभा रहे हैं। इस वर्ग का उद्घाटन 15 मई को हुआ था। दोनों वर्गों का समारोप 1 जून को होगा।

इसी तरह 16 मई से संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) का आयोजन विकास आवासीय विद्यालय, जूनागढ़ रोड, भवानीपाटना में किया जा रहा है। यह वर्ग भी 1 जून को संपन्न होगा। इस विशेष वर्ग में ओडिशा (पूर्व)से 92 और ओडिशा (पश्चिम) से 32, कुल 124 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। यहां गजपति जिले के जिला संघचालक गौरांग पाणिग्राही सर्वाधिकारी के रुप में दायित्व निभा रहे हैं।  रायगड़ा जिला सेवा प्रमुख रामचंद्र साहू वर्ग कार्यवाह के रुप में और राउरकेला विभाग शारीरिक प्रमुख सुरेन्द्र शतपथी मुख्य शिक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ओडिशा पश्चिम का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राउरकेला विभाग संघचालक अनादी चरण महांति सर्वाधिकारी के रुप में कोरापुट विभाग के बौद्धिक प्रमुख अशोक साहू वर्ग कार्यवाह और सह जिला कार्यवाह सानु कोडे मुख्य शिक्षक के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इस वर्ग में कुल 270 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कलाहांडी में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

    खेलते समय हुआ हादसा     पुलिस और फायर टीम ने निकाले शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *