Home / Odisha / मोहन माझी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोहन माझी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • प्रधान ने ‘ अर्पित किए श्रद्धासुमन

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने प्रसिद्ध संथाली कवि एवं ‘ओल चिकी’ लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने जनजातीय भाषा, साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अतुलनीय और अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि मुर्मू जी का जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी पहचान, भाषा और संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महान संताली कवि और ‘ओल चिकी लिपि’ के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर उन्हें कोटिशः प्रणाम अर्पित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विशिष्ट संताली कवि, संताली भाषा ‘ओल चिकी लिपि’ के स्रष्टा ‘गुरु गोमके’ पंडित रघुनाथ मुर्मू जी की जयंती के अवसर पर कोटि-कोटि प्रणाम।

Share this news

About desk

Check Also

न्यायमूर्ति दीक्षित कृष्ण श्रीपाद ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

भुवनेश्वर। न्यायमूर्ति दीक्षित कृष्ण श्रीपाद ने सोमवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *