-
समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत में आई गिरावट
भुवनेश्वर। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने शुक्रवार को 2025 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस बार राज्य में कुल 3,273 हाई स्कूलों ने 100% पास दर हासिल की है, जिनमें 1,802 सरकारी स्कूल, 1,154 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 317 निजी स्कूल शामिल हैं।
इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 96% की पास प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 244,612 लड़कियों ने परीक्षा पास की, जबकि 240,251 लड़कों ने सफलता प्राप्त की।
हालांकि, समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आई है और यह 94.93% रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 96.07% था। इस वर्ष 5,02,417 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,84,863 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जबकि 17,384 छात्र परीक्षा में असफल रहे।
169 छात्रों को नकल के आरोप में दोषी ठहराया गया
169 छात्रों को नकल के आरोप में दोषी ठहराया गया और 1 परिणाम रोका गया। मंत्री नित्यानंद ने इस बात की पुष्टि की कि इस बार ओडिशा में किसी भी स्कूल ने जीरो रिजल्ट दर्ज नहीं किया।
सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर
मंत्री ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों से बेहतर रहा, जो राज्य के शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।
ग्रेड वितरण:
ए-1 (90% से अधिक): 1,112 छात्र
ए-2: 12,200 छात्र
बी-1: 38,831 छात्र
बी-2: 84,971 छात्र
सी : 1 लाख से अधिक छात्र
ई : 67,013 छात्र