Home / Odisha / अमित शाह का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 10 मई से

अमित शाह का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 10 मई से

  • राज्य के विभिन्न हिस्सों में विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  • धार्मिक स्थल पर करेंगे दर्शन और राजधानी भुवनेश्वर में एक विशाल जनसभा को संबोधित

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 10 मई से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ओडिशा आ रहे हैं। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, धार्मिक स्थल पर दर्शन करेंगे और राजधानी भुवनेश्वर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है और इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, शाह 10 मई को भुवनेश्वर पहुंचने के तुरंत बाद जटनी जाएंगे, जहां वे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक कैंपस का शिलान्यास करेंगे। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना से राज्य में अपराध जांच व न्याय विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक और तकनीकी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उसी शाम, गृहमंत्री पुरी जाएंगे और श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेंगे।

11 मई को संबलपुर जाएंगे

11 मई को वे पश्चिम ओडिशा के संबलपुर जाएंगे, जहां केंद्र सरकार की विभिन्न अवसंरचना और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

जनता मैदान में होगी विशाल जनसभा

इसके बाद शाह भुवनेश्वर लौटेंगे और जनता मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद करेंगे और कुछ अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता दौरे को लेकर उत्साहित

ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ता इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। यह दौरा न सिर्फ केंद्र की विकास प्रतिबद्धताओं को दोहराएगा, बल्कि आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …