Home / Odisha / भुवनेश्वर बनेगा देश का अगला फिनटेक और आईटी हब: विशाल कुमार देव

भुवनेश्वर बनेगा देश का अगला फिनटेक और आईटी हब: विशाल कुमार देव

  •  कहा-राज्य ने स्वास्थ्य, सुशासन और ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की

  •  ओडिशा अब निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बना

भुवनेश्वर। ओडिशा निवेश के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। हमारी प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तेज़ी से बढ़ रही है और राज्य ने स्वास्थ्य, सुशासन और ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। यह कहना है ओडिशा सरकार में ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव विशाल कुमार देव का।
उन्होंने कहा कि ओडिशा अब निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है।
उन्होंने कार्यक्रम में बैंकों के उपस्थित शीर्ष नेतृत्व से आह्वान किया कि राज्य में प्राप्त कुल जमा राशि का 15 प्रतिशत तक निवेश के लिए उपयोग करें। यह निवेश न केवल बुनियादी ढांचे में बल्कि ऊर्जा, डेटा, आईटी और फिनटेक जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।
ऊर्जा क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति और 11,000 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य
विशाल देव ने बताया कि राज्य का लक्ष्य 2030 तक 11,000 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन करना है। इसमें सौर, पवन, पंप स्टोरेज, फ्लोटिंग सोलर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा जल्द ही हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया उत्पादन में भी कदम रखने जा रहा है, जिससे राज्य ऊर्जा क्षेत्र में देशभर में अग्रणी भूमिका निभा सकेगा।
आईटी और फिनटेक सेक्टर में ओडिशा का बढ़ता दबदबा
उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर को फिनटेक और आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि यहाँ प्रति वर्ष 1,000 से अधिक उच्च वेतन वाली नौकरियां उत्पन्न हों। बड़े आईटी पार्क और डेटा सेंटर की स्थापना की जा रही है, जिसमें लेक-फ्रंट लेआउट और सिंगापुर से डेटा केबल कनेक्टिविटी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में टाटा जैसी निजी कंपनियों का प्रबंधन
विशाल देव ने बताया कि राज्य में चार विद्युत वितरण कंपनियाँ कार्यरत हैं, जो सभी टाटा ग्रुप द्वारा प्रबंधित हैं। इनमें से तीन कंपनियां देश की शीर्ष 10 डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल हैं, जो राज्य की सेवा गुणवत्ता को दर्शाती हैं।
निवेश आकर्षण का नया केंद्र बन रहा ओडिशा
हमारे पास लॉजिस्टिक्स, हेल्थ, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा जैसे कई सेक्टर हैं, जो आज देशभर में अग्रणी स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा अब एक ऐसा राज्य है, जहां से माल देश के किसी भी कोने तक सरलता से पहुँच सकता है। इसीलिए उद्योग जगत की बड़ी कंपनियां यहां आकर निवेश कर रही हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

27 मई तक केरल पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

ओडिशा में गर्मी रहेगी चरम पर अगले पांच दिन और भीषण गर्मी का अनुमान पश्चिमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *