Home / Odisha / जगतपुर छठ पूजा घाट का निर्माण कार्य शुरू

जगतपुर छठ पूजा घाट का निर्माण कार्य शुरू

  •  बीजद आप्रवासी साम्मुख्य नन्दलाल सिंह ने किया निरीक्षण

शैलेश कुमार वर्मा

कटक. मंगलवार सुबह बीजू जनता दल आप्रवासी साम्मुख्य के राज्य संयोजक नन्दलाल सिंह ने जगतपुर में प्रारंभ हुए छठ पूजा घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ में महानदी छठ पूजा कमिटी के अध्यक्ष पुरंजन सिंह एवं सचिव चंदन सिंह अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थे. गौरतलब है कि 2019 के साधारण चुनाव के पहले इस घाट पर पूजा करने वाले छठ श्रद्धालुओं के निवेदन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार की ओर से पूर्व विधायक प्रभात रंजन विश्वाल ने शिलान्यास किया था. नन्दलाल सिंह ने पिछले छठ पूजा के समय कमिटी के लोगों को आश्वस्त किया था कि वे स्वयं इस कार्य के लिए सरकार से बात करेंगें एवं घाट का निर्माण कार्य आने वाले छठ पूजा के समय तक सम्पूर्ण कर लिया जाएगा. निर्माण कार्य के प्रारंभ होने पर उन्होंने ओडिशा सरकार एवं मान्यवर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पूर्व विधायक प्रभात रंजन विश्वाल को धन्यवाद दिया है.

छठ पर्व, छठ या षष्ठीर पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है. सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है. कहा जाता है यह पर्व बिहारियों का सबसे बड़ा पर्व है. यह उनकी संस्कृति है. छठ पर्व बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत मे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह एक मात्र पूरे भारत का ऐसा पर्व है, जो वैदिक काल से चला आ रहा है और यह संस्कृति बन चुकी है. छठ का ये पावन पर्व ओडिशा में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं अन्य प्रांतों के लोगों द्वारा बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाता है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी को लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच समाधान की ओर बढ़ी पहल

    ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों से 11 अक्टूबर तक प्रगति रिपोर्ट मांगी भुवनेश्वर। लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *