भुवनेश्वर। ओड़िया नववर्ष और महा विषुव संक्रांति के पावन अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा सभी के जीवन में समृद्धि और सुख लेकर आए।
अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने लिखा कि पवित्र महा विषुव संक्रांति और ओड़िया नववर्ष के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से सभी का जीवन मंगलमय हो।
उपमुख्यमंत्री कड़क वर्धन सिंहदेव ने ओड़िया नववर्ष के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से उत्साह के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ओड़िया नववर्ष हमारी समृद्ध ओड़िया संस्कृति और परंपरा का एक प्रमुख पर्व है। आइए हम सभी गर्वित ओड़िया बनकर इस दिन को धूमधाम से मनाएं।
वहीं उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने देश-विदेश में बसे सभी ओड़िया भाई-बहनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा,हमारे ओड़िया घर की प्रिय पणा संक्रांति, पावन ओड़िया नववर्ष और महा विषुव संक्रांति के अवसर पर देश और दुनिया भर में बसे सभी ओड़िया भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेरों बधाइयां।
ओडिशा में महा विषुव संक्रांति, जिसे पणा संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है, पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह ओड़िया कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
