Home / Odisha / Odisha: आयुष्मान भारत से 3.50 करोड़ को मिलेगा सुरक्षा का कवच
mohan majhi Odisha: आयुष्मान भारत से 3.50 करोड़ को मिलेगा सुरक्षा का कवच

Odisha: आयुष्मान भारत से 3.50 करोड़ को मिलेगा सुरक्षा का कवच

  •  मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इसे “ओडिशा की विकास गाथा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया

  • कहा – डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दुगनी हुई

कटक। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज कटक में आयुष्मान भारत–गोपबंधु जन आरोग्य योजना का भव्य शुभारंभ करते हुए इसे “ओडिशा की विकास गाथा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की 10 माह की उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की गति दुगनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ओडिशा के लिए गर्व और स्वाभिमान का दिन है। यह योजना गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगी। पहले घर के बर्तन और गहने बेचकर लोगों को इलाज कराना पड़ता था। लेकिन अब यह योजना ऐसे लाखों परिवारों के लिए संजीवनी बनेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य के 3.50 करोड़ लाभार्थियों को इस योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। पुरुषों को प्रति वर्ष 5 लाख और महिलाओं को 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। साथ ही आयुष्मान बयो वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के 23 लाख वरिष्ठ नागरिकों को भी विशेष लाभ मिलेगा।
पिछली सरकार की अन्याय का कर रहे हैं अंत
माझी ने पूर्ववर्ती बीजद सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2018 से ही बीजद सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को ओडिशा में लागू करने से रोका। इसके कारण लाखों गरीब नागरिकों को चिकित्सा सुविधा से वंचित रहना पड़ा। आज हम उस अन्याय का अंत कर रहे हैं।
स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है और जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, तब तक ‘विकसित ओडिशा’ का सपना साकार नहीं हो सकता। यह योजना ओडिशा के नागरिकों को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाएगी।
देशभर में होगा इलाज
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना केवल ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगी। “राज्य से बाहर रहने वाले ओड़िया नागरिक भी इसका लाभ उठा सकते हैं। वे देशभर के सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत इलाज करा सकेंगे।
डॉक्टरों की नियुक्तियां जारी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 10 महीनों में राज्य सरकार ने 4,000 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की है और 5,000 से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी वादा किया कि राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
गरिमा और आत्मसम्मान है योजना
मुख्यमंत्री माझी ने यह भी जोड़ा कि आज से शुरू हुई यह योजना केवल स्वास्थ्य सुविधा नहीं, बल्कि हर गरीब और वंचित नागरिक के जीवन में गरिमा और आत्मसम्मान लौटाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
ओडिशा अब पीछे नहीं रहेगा
उन्होंने अंत में कहा कि ओडिशा अब पीछे नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास की लहर पूरे देश में चल रही है, उसका लाभ अब ओडिशा की जनता को भी मिलेगा। हमारी सरकार हर गरीब, हर बुजुर्ग, हर महिला, हर युवा के साथ खड़ी है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रचने की दिशा में अग्रस
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ओडिशा अब पूरे देश के साथ कदम मिलाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। मोहन चरण माझी ने कहा कि आज से ओडिशा के लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा सुविधा मिलेगी। राज्य के बाहर रहने वाले ओडिया लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। वे राज्य के बाहर के अस्पतालों में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में बकाया बिल होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

भीषण गर्मी को लेकर उपमुख्यमंत्री का निर्देश भुवनेश्वर। तेज गर्मी से बेहाल ओडिशावासियों को बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *