-
एक महीने में ओडिशा में छह मुठभेड़, आठ अपराधी हुए घायल
-
अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हुई तेज
अनुगूल/भुवनेश्वर। ओडिशा के अनुगूल जिले में शनिवार रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी खिरोद नायक घायल हो गया। खिरोद को दाहिने पैर में गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार, खिरोद नायक छेंदीपड़ा इलाके का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनुगूल टाउन पुलिस, छेंदीपड़ा थाना और स्पेशल स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। खिरोद को हनुमान बाटिका के पास आम के बाग में देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ आगे की जांच जारी थी।
पिछले एक महीने में ओडिशा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। विभिन्न जिलों में हुई छह मुठभेड़ों में आठ कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हुए हैं। 3 अप्रैल को भुवनेश्वर के बड़गड़ इलाके में दो कुख्यात अपराधी सोनू यादव और मनीष यादव मुठभेड़ में घायल हुए। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें पकड़ा गया। इसी दिन तालचेर में स्कॉटलैंडपुर जंगल में पुलिस और अपराधी सुशांत नायक उर्फ झामू के बीच मुठभेड़ हुई। झामू के पैर में गोली लगी। इससे पहले 12 मार्च को ब्यास लकुआ, जो झारखंड और ओडिशा में वांछित था, राउरकेला के बिसरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ। 11 मार्च को संबलपुर को सिटी स्टेशन के पास मवेशी तस्करों से मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए। दोनों के पैरों में गोली लगी। 9 मार्च को भुवनेश्वर में एटीएम लूट की कोशिश कर रहे बिहार निवासी एक अपराधी को बड़गड़ इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी।